बलिदानियों को श्रद्वांजलि देते हुए आजाद हिंद मोर्चा के सरंक्षक
करनाल। पुराना बस स्टैंड स्थित शहीद स्मारक पर शुक्रवार को काकोरी ट्रेन एक्शन में शहीद हुए बलिदानियों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस एक्शन में राम प्रसाद बिस्मिल, ठाकुर रोशन सिंह व अशफाक उल्ला खान ने अटूट देशभक्ति और मातृभूमि के प्रति समर्पण की मिसाल पेश की थी। मुख्य वक्ता आजाद हिंद देशभक्त मोर्चा के मुख्य संरक्षक आजाद सिंह डांगी विश्वकर्मा ने कहा कि काकोरी ट्रेन एक्शन के अमर बलिदानियों का साहस हर भारतीय के हृदय में देशप्रेम की ज्योति प्रज्वलित करता है। उधम सिंह कश्यप, हवलदार राजपाल, सुनील कश्यप, कृष्ण कुमार, हवा सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद