फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: भाजपा में शामिल हो सकते हैं पूर्व विधायक नरेंद्र सांगवान

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। चुनावी दौर में कांग्रेस को फिर झटका लग सकता है क्योंकि कांग्रेस के एक और पूर्व विधायक नरेंद्र सांगवान भी पार्टी से किनारा कर सकते हैं।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष ईलम सिंह और हाल में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए सरदार त्रिलोचन सिंह ने दावा किया कि रविवार को उन्होंने समर्थकों के साथ बैठक करके 25 फरवरी को सीएम नायब सैनी की मौजूदगी में भाजपा का दामन थामने का निर्णय लिया है।
नरेंद्र सांगवान करनाल में रहते हैं, वह घरौंडा विधानसभा सीट से इनेलो के टिकट पर वर्ष 2009 में चुनाव लड़े थे और उन्होंने कांग्रेस के वीरेंद्र सिंह राठौर को हराकर ये सीट जीती थी। लेकिन इसके बाद 2019 में उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ले ली थी, तब से वह लगातार कांग्रेस में ही हैं। बताते हैं कि वह कांग्रेस से लगातार टिकट की मांग करते रहे, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा जिला उपाध्यक्ष ईलम सिंह और सरदार त्रिलोचन सिंह के अनुसार पूर्व विधायक नरेंद्र सांगवान ने रविवार को अपने आवास पर समर्थकों के साथ बैठक कर कांग्रेस को अलविदा कहने का एलान कर दिया है। अब 25 फरवरी को वह भाजपा में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें