फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पूर्व मंत्री असीम और विधायक निर्मल लगा रहे चुनाव में दम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। मेयर उपचुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस धरातल पर सक्रिय हो गए हैं। खास बात है कि मेयर उपचुनाव में भाजपा से पूर्व मंत्री असीम गोयल और कांग्रेस से शहर विधायक निर्मल सिंह की प्रतिष्ठा भी दांव पर है। इस चुनाव के लिए इन दोनों नेताओं पर बड़ी जिम्मेदारी है।
दोनों ने ही अपनी-अपनी पार्टी के प्रत्याशी के लिए राजनैतिक मैदान में गणित लगाना शुरू भी कर दिया था। दोनों की टीमें प्रचार सहित अन्य कार्यों में पार्टी के प्रत्याशियों का सहयोग कर रही हैं। गौरतलब है कि भाजपा से शैलजा सचदेवा व कांग्रेस से अमीषा चावला चुनाव लड़ रही हैं। ऐसे में 55 हजार से ज्यादा पंजाबी वोट बैंक पर दोनों उम्मीदवारों की नजर हैं।
विज्ञापन

दूसरी तरफ शहर के अलग-अलग वर्ग को साधने की कोशिश भी तेज हो गई है। अब घर-घर प्रचार के साथ ही जनसभाएं भी होने लगी हैं। उम्मीदवार शहर में अलग-अलग वर्ग को साधने के लिए कार्य कर रहे हैं ताकि उन वर्ग के वोट बैंक पर सेंध लगाई जा सके। भाजपा और कांग्रेस दोनों ने पंजाबी उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारे हैं।
विज्ञापन

संपत्ति कर आईडी ने छुड़ाए लोगों के पसीने : नगर निगम के चुनाव में संपत्ति कर आईडी की खामियों को दुरुस्त करने का मुद्दा भी छा रहा है। संपत्ति कर आईडी में सर्वे के दौरान गलतियां की गई। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। लोगों की संपत्ति आईडी में नाम, पता, वर्गगज जैसे गलतियां की गई हैं। इन गलती को ठीक करवाने के लिए लोग निगम में चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें