फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक व चेयरमैन समेत पांच हजकां नेता दोषी करार

Tue, 18 Aug 2015 12:52 AM IST
करनाल/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जीटी रोड जाम करने के आरोप में जिला अदालत ने इंद्री के पूर्व विधायक राकेश कांबोज, अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन त्रिलोचन सिंह समेत पांच नेताओं को दोषी करार दिया है। अदालत मंगलवार को दोषियों को सजा सुनाएगी। मामले के अनुसार 1 दिसंबर, 2007 को हजकां की रोहतक में रैली थी।रैली में शामिल होने के लिए जीटी रोड अटल पार्क पर तत्कालीन विधायक राकेश कांबोज और समर्थकों की पुलिस के साथ झड़प हो गई थी। इसमें राकेश कांबोज समेत कई नेताओं को चोटें आई थीं और कई गाड़ियों के शीशे तोड़ गए थे। स्थिति गंभीर होने पर पुलिस ने जमकर लाठीचार्ज किया था। मीडिया कर्मचारियों के कैमरे भी इस झड़प में टूट गए थे। मामले को लेकर काफी देर तक बवाल हुआ था। पुलिस ने इस संबंध में तत्कालीन विधायक राकेश कांबोज, पूर्व जिला अध्यक्ष त्रिलोचन सिंह, राजीव दयोल, बालकिशन शर्मा व प्रवीन शर्मा के खिलाफ सिविल लाइन थाना पुलिस ने नेशनल हाईवे जाम करने, ड्यूटी में बाधा डालने, मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया था। इस मामले में राकेश कांबोज ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर निष्पक्ष मामले की जांच की मांग की थी। साथ ही पुलिस द्वारा की गई मारपीट की सीडी भी अदालत को सौंपी थी। मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई थी। मामला अदालत में विचाराधीन था। सोमवार को जेआईएमसी विनोद कुमार की अदालत ने पांचों आरोपियों को दोषी करार दिया। अदालत मंगलवार को दोषियों की सजा पर फैसला देगी। इस बारे में पूर्व विधायक राकेश कांबोज व अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व चेयरमैन त्रिलोचन सिंह का कहना है कि अभी फैसले की कापी हमारे पास नहीं पहुंची है। अदालत के फैसले को पढ़ने के बाद ही आगामी फैसला लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें