फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: ब्राह्मण सभा के पूर्व प्रधान एसपी से मिले, आरोपों को बताया झूठ

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। ब्राह्मण धर्मशाला में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद सभा के पूर्व प्रधान सुरेंद्र शर्मा बड़ौता ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया से मुलाकात कर अपना पक्ष रखा। उन्होंने रिवाल्वर तानने की बात को निराधार बताते हुए कहा कि वह रिवाल्वर को गाड़ी में रखने जा रहे थे। वहीं समिति के सदस्यों ने वीरवार को बैठक बुलाई है। समिति के सदस्य भी एसपी से मिलेंगे।
विज्ञापन

सुरेंद्र शर्मा बड़ौता ने 27 जुलाई की रात को हुए एक घटनाक्रम के बारे में एसपी को बताया कि वह सभा कार्यालय में फोन पर बात कर रहे थे, तभी कमेटी के एक सदस्य ने उनसे अशोभनीय भाषा में बात की। हमला करने की कोशिश की। वह अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर को किसी अनहोनी से बचाने के लिए अपनी गाड़ी में रखने जा रहे थे, इतने में पीछे से कमेटी के सदस्य लाजपत राय और मांगेराम शर्मा ने उन्हें पीछे से पकड़ लिया। रिवॉल्वर छीनने का प्रयास किया।
उन्होंने आरोप लगाया कि इस घटना को तोड़-मरोड़कर और जानबूझकर गलत तरीके से मीडिया और समाज के सामने पेश किया गया। उन्होंने व समाज के सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की जाए। सभा का चुनाव जल्द कराया जाए, ताकि इस प्रकार के मामले आगे देखने को न मिले। सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि पूरे मामले की सच्चाई सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सामने लाई जाए।
विज्ञापन


वहीं समिति के सदस्य लाजपत राय शर्मा ने बताया कि ब्राह्मण धर्मशाला में ब्राह्मण समाज के लोगों को वीरवार को सुबह 11 बजे बुलाया गया है। वहां से सभी पुलिस अधीक्षक से मिलने जा सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें