फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: शहर में पहली बार 27 को निकाली जाएगी जगन्नाथ यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। हरियाणा के इतिहास में पहली बार भगवान जगन्नाथ जी की तीन रथों वाली यात्रा 27 जून को शहर के सेक्टर 32, 33 में सुबह सात बजे निकाली जाएगी। भागवत सेवा प्रभारी सुरेश वैष्णव ने बताया कि पहली बार तीन रथों वाली भगवान जगन्नाथ की यात्रा में एक रथ पर भगवान जगन्नाथ, दूसरे पर भगवान बलदेव और तीसरे रथ पर देवी सुभद्रा की विग्रह को विराजमान किया जाएगा।
विज्ञापन

सबसे पहले फूलों से तीनों रथाें को सजाकर भगवान जगन्नाथ, बलदेव और देवी सुभद्रा की आरती की जाएगी, उसके बाद नारियल फोड़कर और झाडू लगाकर यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। तीनों रथों को लगभग 14 राज्यों से आने वाले हजारों श्रद्धालु रस्सा से खीचेंगे। ये रथ यात्रा सेक्टर 32, 33 की सड़कों से गुजर कर वापस आयोजन स्थल पर विश्राम लेगी। इस दौरान जगह-जगह श्रद्धालु पुष्प वर्षा कर रथ यात्रा का स्वागत करेंगे। गीता भागवत प्रचार सेवा वृदांवन के रथ यात्रा निदेशक तेजस्वी दास ने बताया कि करनाल में पहली बार तीन रथों वाली भगवान जगन्नाथ की यात्रा निकाली जा रही है। जगन्नाथ रथयात्रा में भाग लेने से व्यक्ति के पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। यह यात्रा आषाढ़ शुक्ल द्वितीया तिथि को होती है और यह अधिदैविक यात्रा मानी जाती है।
विज्ञापन






इन रथों पर विराजमान होंगे भगवान-

भगवान जगन्नाथ नंदीघोष पर।

भगवान बलदेव तालध्वज पर।

देवी सुभद्रा दर्पदलन पर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें