फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दिवाली पर घर के इंटीरियर से मेल खाता चाहिए मंदिर

विज्ञापन
मंदिर
विज्ञापन
करनाल। दिवाली पर घरों की सजावट में पूजा स्थल को विशेष महत्व दिया जा रहा है। लोग अपने घर की आंतरिक सज्जा के अनुसार मंदिर के डिजाइन चुन रहे हैं। बाजार में पारंपरिक के साथ आधुनिक रेडीमेड मंदिरों की कई किस्में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

इस बार फ्लूटेड वुडन पैनल, बैकलिट मार्बल, फ्लोटिंग मंदिर और सीएनसी जाली वाले डिजाइन आकर्षण का केंद्र हैं। छोटे घरों के लिए वॉल माउंटेड और कॉर्नर मंदिर भी खूब बिक रहे हैं।
व्यापारी सुभाष ने बताया कि फ्लूटेड पैनल डिजाइन ग्राहकों की सबसे पहली पसंद हैं। इनमें लकड़ी और मार्बल का सुंदर मेल देखने को मिलता है। रेडीमेड मंदिरों की कीमत 2000 रुपये से शुरू होकर 50000 रुपये से अधिक तक है। ग्राहक अपनी जगह और बजट के अनुसार मंदिर खरीद रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें