फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: जरूरतमंदों को बांटी खाद्य और शिक्षण सामग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। लायंस क्लब करनाल सेंट्रल की ओर से सेवा प्रकल्प के तहत सेक्टर 16 के नजदीक झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले बच्चों को शिक्षा सामग्री और खाने का सामान भेंट किया गया। इस मौके पर क्लब के प्रधान मोहन लोधी ने कहा कि जरूरतमंद बच्चों की मदद के लिए क्लब के सदस्य हमेशा प्रयासरत रहते हैं। इन बच्चों को समाज की मुख्य धारा से जोड़े रखने के लिए शिक्षित करना जरूरी है। प्रोजेक्ट चेयरमैन पंकिल गोयल ने इस पुण्य कार्य में सहयोग करने पर सभी का आभार प्रकट किया। उन्होंने बताया कि यहां लगभग 45 बच्चों को संयोजिता की ओर से उम्मीद पाठशाला लगाकर नि:शुल्क शिक्षा प्रदान की जा रही है। इस अवसर पर प्रधान मोहन लोधी, विशाल भुटानी, सुभाष बंसल, पंकिल गोयल, मनोज शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें