फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दो दिन और सताएगा कोहरा, शीतलहर बढ़ाएगी सर्दी

विज्ञापन
विज्ञापन
- दिनभर धूप न निकलने से बढ़ी ठिठुरन
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। सूर्य की झलक रविवार को कुछ देर दिखी, लेकिन किरणें बादलों और धुंध के बीच दबकर रह गईं। परिणाम ये हुआ कि दिनभर ठिठुरन की स्थिति बनी रही। जिसके कारण जनजीवन प्रभावित रहा। दिनभर शीतलहर ने लोगों को सताया। जिसका असर बाजारों के साथ-साथ यातायात व्यवस्था पर भी दिखा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी दो दिन और कोहरे का सामना करना पड़ सकता है, इसके बाद मौसम साफ होने की संभावना है।
लगातार कई दिनों से शीतलहर का प्रकोप जारी है। कोहरा भी छाया है। सुबह तो कोहरा घना था, लेकिन इसके बाद धुंध का असर दिखा। आसमान पर बादलों की आवाजाही भी दिखी, जिसके कारण सूर्य की किरणें जमी पर नहीं आ सकी। दिन के समय में भी लोग ठिठुरते दिखे। कई स्थानों पर लोग अलाव जलाकर तापते रहे। रविवार को बाजार की साप्ताहिक बंदी थी, इसलिए संडे मार्केट व कर्ण गेट बाजार में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह की खरीदारी को छोड़कर अन्य बाजारों में सन्नाटा दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवर्तनशील रहेगा मौसम
आमतौर पर विभिन्न मार्गों पर लोगों की आवाजाही कम रही। परिवहन व्यवस्था भी प्रभावित दिखी, अक्सर बसें आदि यात्री वाहन भी खाली दिखे।आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक रविवार को अधिकतम तापमान 15.4 और न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस रहा। सीएसएसआरआई की मौसम शाखा के वैज्ञानिकों के अनुसार अभी दो दिन और कोहरा व धुंध छाए रहने की संभावना है, इसके बाद मौसम साफ होने की संभावना है। हालांकि मौसम अभी खुश्क, लेकिन परिवर्तनशील रहेगा। लोगों को शीतलहर का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें