फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: रामलला के स्वागत में बिछाईं पलकें, मनाएंगे दीपोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
- जिले के 183 बस्तियों, 426 ग्रामीण मंदिरों में होगा कार्यक्रम, सीधा प्रसारण देखेंगे भक्त
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह की घड़ी नजदीक आते ही भक्तों का उत्साह बढ़ता जा रहा है। सोमवार को जिलेभर में 183 नगरीय बस्तियों व 426 गांवों के मंदिरों में भजन कीर्तन, भंडारों का आयोजन होगा तो इसमें 119 बस्तियों व 277 ग्रामीण मंदिरों में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सीधा प्रसारण दिखाने की व्यवस्था की गई है। रविवार को शहर में कई बाजारों के साथ-साथ भवनों पर भी भव्य सजावट देखने मिली। दिनभर बाजार में दीयों और राम पताकाओं, राम ध्वजाओं की बंपर बिक्री हुई। शहर से लेकर गांव तक राममय हो चुका है। ऐसा लग रहा मानो दिवाली है।
शहर की शायद ही कोई गली ऐसी हो, जिसमें राम पताका नहीं फहर रही हो। अधिकतर दुकानों पर राम ध्वज लहराने लगा है। करनाल, घरौंडा, नीलोखेड़ी, असंध, निसिंग, तरावड़ी सहित जिले के सभी नगरीय क्षेत्रों में माहौल राममय नजर आया। शोभा यात्राएं और कलश यात्राएं निकालीं गईं। लोगों ने जमकर राम पताकाएं, राम ध्वजाएं खरीदकर अपने घरों व दुकानों पर लगाई।
विज्ञापन

कई संगठनों ने गली चौराहों पर भी राम पताकाएं लगाकर सभी को भगवा रंग में रंग दिया। कड़ाके की सर्दी के बावजूद बाजारों में श्रीराम के चित्रों, प्रसाद, राम ध्वजाओं के साथ-साथ दीयों की बंपर बिकी हुई। जिससे अनुमान लगाया गया कि सोमवार की रात दिवाली जैसी ही जगमगाएगी। रविवार को भी देर शाम तक पटाखों की आवाजें सुनाई दीं। आतिशबाजी की भी बिक्री खूब हुई। इसके साथ ही कई बाजारों व अन्य संस्थाओं ने भी भंडारे व अन्य प्रसाद वितरण की तैयारियां कर रखी हैं।
निकटस्थ मंदिर को अयोध्या मानकर करें प्रभु का स्वागत
जिलेभर में करीब साढ़े तीन लाख से अधिक घरों तक आज देर शाम तक पूजित अक्षत पहुंचा दिए गए हैं। विश्व हिंदू परिषद ने पूरे जिले के नगर व गांवों को प्रखंडों में बांटकर अक्षत वितरण कराया। करनाल शहर में देर रात अक्षत वितरण किया गया। जिले में 426 गांवों के मंदिरों में भजन कीर्तन व भंडारे की व्यवस्था की गई है, इसमें से 277 मंदिरों पर सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। नगरीय क्षेत्र की 183 बस्तियों में भजन कीर्तन व इनमें 119 में सीधा प्रसारण दिखाने की व्यवस्था मंदिर कमेटियों व स्थानीय लोगों के सहयोग से की गई है। उन्होंने आह्वान किया कि ये मौका 550 सालों के बाद आया है। घर-घर दीप जलाकर दिवाली मनाएं। निकटस्थ मंदिर को ही अयोध्या मानकर प्रभु श्रीराम के आगमन का सीधा प्रसारण देखेंगे।
विज्ञापन

- नीरज गोयल, जिला मंत्री विहिप एवं जिला संयोजक श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा समारोह करनाल
जुंडला गांव में आसमान से होगी पुष्प वर्षा

श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के जिला संयोजक नीरज गोयल ने बताया कि जुंडला मंडली ने आपसी सहयोग से अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान पूरे गांव पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा किए जाने की व्यवस्था की है। सुबह 11.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक पूरे गांव पर पुष्प बरसेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें