फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कोहरे का असर, 2 घंटे तक की देरी से आईं ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। कोहरे का उत्तर रेलवे की ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ रहा है। बुधवार को फिर दिल्ली अंबाला रेलवे ट्रैक पर आवागमन करने वाली ट्रेनें दो घंटे तक की देरी से करनाल पहुंचीं। खामियाजा रेल यात्रियों को उठाना पड़ा।
विज्ञापन

दिल्ली से अंबाला जाने वाली ट्रेनों में नई दिल्ली कुरुक्षेत्र लोकल अपने निर्धारित समय से 2 घंटे की देरी से 12:34 बजे करनाल आई। फाजिल्का इंटरसिटी एक्सप्रेस 2 घंटे की देरी से शाम को 5 बजे पहुंची। चंडीगढ़ गरीबरथ एक्सप्रेस करीब एक घंटे की देरी से सुबह 5:16 बजे करनाल पहुंची। गीता जयंती, आम्रपाली, मालवा, पश्चिम एक्सप्रेस, सचखंड, अमृतसर इंटरसिटी, नेताजी एक्सप्रेस, जम्मू तवी भी 15 से 45 मिनट की देरी से करनाल स्टेशन पहुंचीं।
अंबाला से दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनों में दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से डेढ़ घंटे की देरी से 11:28 बजे करनाल स्टेशन पहुंची। सचखंड एक्सप्रेस सवा घंटे की देरी से सुबह 11 बजे आई। कुरुक्षेत्र दिल्ली लोकल करीब 2 घंटे की देरी से 3:15 बजे करनाल आई। झेलम भी करीब सवा घंटे की देरी से रात को एक बजे आई। इनके अलावा आम्रपाली, पश्चिम एक्सप्रेस, दिल्ली सुपरफास्ट, गीता जयंती भी आधे घंटे तक की देरी से पहुंची। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें