फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: ब्रह्मा बाबा के चित्र पर पुष्प अर्पित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


असंध। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में ब्रह्मा बाबा के स्मृति दिवस को विश्व शांति दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में भ्राता मेहर चंद, बीके उषा दीदी, बीके नीलम दीदी व बीके सरिता ने ब्रह्मा बाबा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर भ्राता मेहर चंद ने कहा कि बाबा का नाम लेखराज था, जो नेक व सच्चे व्यक्ति थे। आज पूरा विश्व उनकी याद में विश्व शांति दिवस के रूप में मनाता है। ब्रह्मा बाबा त्याग, तपस्या व विश्व सेवा की प्रतिमूर्ति थे। उन्होंने सन 1936 में ईश्वरीय शक्ति से प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की स्थापना की। उस समय जब भारत में अनेक कुप्रथाएं जैसे सती प्रथा, बाल विवाह, दहेज प्रथा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीके उषा ने कहा कि बाबा की त्याग-तपस्या का परिणाम है कि खुद पीछे रहकर नारी शक्ति को आगे बढ़ाया। बीके नीलम दीदी ने ब्रह्मा बाबा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ब्रह्मा बाबा त्याग तपस्या के प्रतिमूर्ति थे। उनके त्याग से आज छोटी सी संस्था वट वृक्ष बन गई। बीके सरिता ने सभी को अपने जीवन में ब्रह्मा बाबा के आदर्शों को जीवन में धारण करने तथा उनके कदमों पर कदम रख चलने की बात कही। इस मौके पर बीके पूनम, बीके रुहानी, नीरु, अमन, तेजस, भानू, दर्शन, रमेश शर्मा, रामरतन शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें