फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मकान की छत गिरने से पांच साल के बच्चे की मौत

विज्ञापन
मकान की छत गिरने से पांच साल के बच्चे की मौत
विज्ञापन
- दो बेटियों की हालत गंभीर, हादसे के समय घर के अंदर सो रहा था परिवार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। श्यामगढ़ गांव में मकान की कच्ची छत गिरने से एक महिला और तीन बच्चे मलबे में दब गए। घटना की जानकारी मिलते ही आनन-फानन पड़ोस के लोगों ने मलबे में दबे परिवार के लोगों को बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान पांच साल के बच्चे की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दो बेटियों की हालत गंभीर बनी हुई है।
ग्रामीणों ने बताया कि महिला कमलेश अपने बेटे रितिक, बेटी मनीषा और राशि के साथ सो रही थी। वीरवार सुबह करीब छह बजे अचानक कच्चे मकान की छत गिर गई और सभी मलबे में दब गए। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने सभी को मलबे से बाहर निकाला और एंबुलेंस के जरिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इकलौते बेटे रितिक ने दम तोड़ दिया। उसकी मौत से परिवार में गम का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि मृतक रितिक का पिता रामदास कंबाइन चलाता है और उसकी माता मजदूरी करती है। रामदास धान कटाई के लिए दूसरे राज्य में गया था। रामदास का मकान जर्जर हालत में था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें