फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पांच वाहन भिड़े, 24 यात्री चोटिल

विज्ञापन
विज्ञापन
- जीटी रोड पर काेहंड के पास हुआ हादसा, रोडवेज व निजी बस भी टकराईं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
घरौंडा (करनाल)। कोहंड के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो बसों सहित पांच वाहन आपस में टकरा गए जिसमें करीब 24 यात्री घायल हुए हैं। इस हादसे में तीन कारें और दो बसें आपस में टकराईं। कुछ घायलों को इलाज के लिए पानीपत के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सोमवार रात आठ बजे कोहंड गांव के पुल के ऊपर जाम की स्थिति बनी थी और वाहन धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे थे। इसी दौरान यूपी नंबर की एक कार ने जाम को देखते हुए रफ्तार धीमी कर दी तभी उसके पीछे चल रही हरियाणा रोडवेज की बस नियंत्रण खो बैठी और उसने सामने चल रही प्राइवेट बस को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि प्राइवेट बस आगे चल रही कार से जा लगी, और वह कार आगे दूसरी कार से टकराई।
विज्ञापन

वाहनों की टक्कर के बाद यात्री दहशत में आ गए। कई यात्रियों को हल्की चोटें आईं जबकि कुछ को गंभीर चोटें लगीं हैं। चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग और अन्य वाहन चालक मदद के लिए दौड़े और उन्हें वाहनों से वाहर निकाला। दुर्घटना की वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर जाम लग गया। सूचना मिलते ही डायल 112 टीम और घरौंडा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जाम खुलवाने की कार्रवाई शुरू की और घायलों को अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

जिन यात्रियों को मामूली चोटें आई थीं, वे प्राथमिक उपचार के बाद अन्य बसों में बैठकर गंतव्य के लिए रवाना हो गए। वहीं, गंभीर रूप से घायल यात्रियों को पानीपत सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। जांच अधिकारी उमेश त्यागी ने बताया कि कुछ वाहनों के टकराने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जाम खुलवाकर मामले की जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें