फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेट आने वाले पांच अध्यापकों की लगाई एबसेंट

Thu, 10 Dec 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव चोरपुरा के राजकीय हाई स्कूल में मंगलवार को जिला शिक्षा अधिकारी आशा मुंजाल ने स्कूल टाइम पर पहुंचकर अध्यापकों की हाजिरी ली। इसमें पांच अध्यापक गैर हाजिर मिले। डीईओ मुंजाल ने पांचों अध्यापकों की हाजिरी एबसेंट लगाकर उनका एक-एक दिन  का वेतन काटने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला शिक्षा अधिकारी आशा मुंजाल गांव चोरपुरा के स्कूल का औचक निरीक्षण किया। इसमें अंग्रेजी की अध्यापिका बबीता, सामाजिक विज्ञान की अध्यापिका सुमन, गणित की अध्यापिका संगीता, हिंदी की अध्यापिका सुमन व संस्कृत की अध्यापिका सुदेश स्कूल टाइम साढ़े नौ बजे से आधा घंट लेट पहुंची। जिनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए डीईओ मुंजाल ने पांचों की एबसेंट लगाकर उनका एक-एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए तथा छात्रों से भी उनके विषयों से संबधित सवाल जवाब किए। इसके बाद डीईओ ने क्षेत्र के कई स्कूलों का दौरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें