फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: तीन युवतियों समेत पांच लोग लापता

Wed, 06 Mar 2024 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। जिले के सदर, सिविल लाइन, मधुबन व तरावड़ी थाना क्षेत्रों के गांवों से तीन युवतियां, एक महिला व एक नाबालिग लापता हो गए। संबंधित थानों की पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहले मामले में एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने सदर थाना पुलिस को बताया कि उसकी 21 वर्षीय बेटी चार मार्च को सुबह 11 बजे सेक्टर-12 में इंटरव्यू देने के लिए गई थी जो अभी तक घर नहीं लौटी है। उसका फोन भी बंद आ रहा है। दूसरे मामले में एक गांव निवासी व्यक्ति ने तरावड़ी थाना पुलिस को बताया कि उसकी 20 वर्षीय बेटी 12वीं तक पढ़ी है और अब वह घर पर सिलाई का काम करती है।
विज्ञापन

चार मार्च को वह दोपहर 12 बजे घर से बिना किसी को बताए कहीं चली गई है। उसके शक है कि उसे शामगढ़ निवासी रोनित बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है क्योंकि वह भी अपने घर से लापता है। तीसरे मामले में एक गांव निवासी व्यक्ति ने मधुबन थाना पुलिस को बताया कि दो मार्च की दोपहर करीब एक बजे उसकी 31 वर्षीय पत्नी सोनिया अपने सात साल के बच्चे को लेकर करनाल सामान लेने गई थी लेकिन वह अभी तक घर वापस आई है।
विज्ञापन

चौथे मामले में एक गांव निवासी सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एक गांव से एक महिला ने बताया कि उसकी 18 वर्षीय बेटी शहर के एक निजी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। वह रोजाना की तरह चार फरवरी को अपने घर से कॉलेज के लिए निकली थी लेकिन शाम को घर वापस नहीं आई है। उसका फोन भी बंद आ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें