फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: एक दिन की बहू भेजकर पांच लोगों ने ठगे 90 हजार रुपये

Sat, 28 Feb 2026 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल/घरौंडा। गांव कलहेड़ी में एक युवक की शादी करवाने के नाम पर पांच लोगों ने 90 हजार रुपये की ठगी कर ली। शादी के बाद पूजा नामक दुल्हन एक दिन ही ससुराल रही। अगले दिन पांचों आरोपी उसे अपने साथ ले गए। ससुराल पक्ष के बार-बार कहने के बाद भी जब उसे नहीं भेजा गया तो ठगी का एहसास हुआ। महिला ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है। वहीं ससुराल पक्ष का आरोप है कि कथित दुल्हन पूजा की गुरनाम सिंह के साथ पहले शादी हो रखी है।

कलहेड़ी निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 13 नवंबर, 2025 को करनाल निवासी मांगा राम, मोदीपुर ढाकला निवासी गुरनाम सिंह, गांधी नगर करनाल निवासी सीमा, आरती व गौरव ने उसके बेटे की शादी कराने का आश्वासन दिया। आरोप है कि शुरुआत में बिचौलिए के तौर पर पांच से छह सौ रुपये लिए गए। इसके बाद यमुनानगर के संगरोली गांव निवासी कथित दुल्हन पूजा की मांग भराई के नाम पर साढ़े चार हजार रुपये मांगे गए।
विज्ञापन


शिकायत के अनुसार आरोपियों ने अलग-अलग बहाने बनाकर 16 हजार और 10 हजार रुपये भी लिए। करीब तीन माह पहले 13 हजार रुपये की मांग की गए, उन्होंने ये रुपये दे दिए। इसके बाद 12 हजार रुपये शृंगार का सामान खरीदने, 1200 रुपये मेहंदी, 1400 रुपये सूट व चांदी के गहनों के नाम पर भी लिए गए। महिला का आरोप है कि 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन 20 हजार रुपये ओर लिए गए। इसके अतिरिक्त 3500 रुपये पंडित, 2100 रुपये गाड़ी किराया तथा पांच साै रुपये फोटोग्राफर के नाम पर वसूले गए। अगले दिन भी एक हजार रुपये नकद व 1500 रुपये शृंगार के नाम पर लिए गए। इस प्रकार उनसे कुल 90 हजार तीन सौ रुपये की राशि ठगी गई।
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार शादी की रस्में पूरी होने के बाद बहू केवल एक दिन ससुराल में रही। अगले ही दिन सभी आरोपी उसे अपने साथ ले गए। कई बार संपर्क करने के बावजूद बहू को वापस नहीं भेजा गया। अब आरोपियों ने उनके फोन उठाना भी बंद कर दिए हैं। घराैंडा थाना के पुलिस जांच अधिकारी उमेश त्यागी ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। नामजद व्यक्तियों से संपर्क कर पूछताछ की जाएगी। फिलहाल प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें