फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु चोर गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। एंटी कैटल थेफ्ट टीम ने पशु चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से दो गाड़ी, 20 भैंस, सात गाय और 50 हजार रुपये नकदी बरामद की है। जांच में सामने आया है कि गिरोह में 30 से 32 सदस्य हैं, अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए भी पुलिस ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। आरोपी रात में वारदात को अंजाम देते थे। इन पर विभिन्न जिलों में पशु तस्करी के छह-छह मामले दर्ज हैं।
पशु चोरों को पकड़ने के लिए एसपी गंगाराम पूनिया ने विशेष टीम का गठन किया था। टीम के प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के आरोपी प्रदीप वासी ददनौर, एहसान वासी गांव गन्देवड़ा, वासीद वासी गंगोह, तसलीम वासी चांदपुर और रुड़की निवासी इमरान को अलग-अलग दिन इंद्री बस अड्डा और अंजनथली के पास से गिरफ्तार किया गया। बरामद गाड़ियों में एक स्कोर्पियो और दूसरी वैगनार कार है। पुलिस की टीम में एएसआई प्रदीप कुमार, नरेश, सतेन्द्र, राजीव संधू, कर्मवीर सिंह, कर्मवीर सिंह, मनदीप, सोनू, अजय, प्रदीप कुमार, सुमित कुमार और अजय शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी बॉर्डर के टोल टैक्स पर बनाते थे योजना
जांच में सामने आया है कि आरोपी ज्यादातर रात में 12 से तीन बजे के बीच वारदातों को अंजाम देते थे। उनकी एक टीम वारदात वाले दिन शाम के समय यमुनानगर के पास लगते उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर एक टोल टैक्स पर एकत्रित होती थी। वहां पहुंचकर आरोपी आपस में मशविरा करते थे और वहां से निकलने से पहले सभी अपने मोबाइल ऑफ कर लेते थे। जिसके बाद एक गाड़ी या टैंपू में सवार होकर अलग-अलग रास्तों से होते हुए करनाल के निगदू, असंध, बुटाना, तरावड़ी और मूनक थाना क्षेत्र के गांवों में जाकर वारदात करते थे। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले गाड़ी या टेंपो में सवार होकर बाड़े या घरों की रेकी करते थे। इसके बाद सुनसान जगह पर गाड़ी लेकर खड़े हो जाते थे। जैसे ही रात के 12 बजते गांव के नजदीक गाड़ी खड़ी करके पैदल ही रैकी वाली जगह पर भैंस चोरी की वारदात करते थे। इस दौरान बाड़े का ताला या दीवार तोड़कर पशुओं को बाहर निकाला जाता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें