फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कार से पांच लाख नकदी और दस्तावेज चुराए

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। मंगल कॉलोनी में एक घर में खड़ी कार से तीन आरोपियों ने जमीन के कागज, चेक व पांच लाख रुपये की नकदी से भरा बैग चोरी कर लिया। पुलिस ने एक महिला सहित तीन लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है।

मंगल कॉलोनी गली नंबर दो निवासी संत कुमार ने शहर थाना पुलिस को बताया कि उसके रिश्तेदार अमित कुमार और रणदीप, उसकी पत्नी मीरा व अशोक राणा निवासी आनंद विहार कॉलोनी करनाल के साथ आपस में जमीन विवाद चल रहा है। अमित कुमार की प्रॉपर्टी के सारे असली कागज व एक खाली चेक साइन किया हुआ और पांच लाख की नकदी बैग में उसकी गाड़ी में रखे थे। बीती 18 मार्च को वे चारों व उनका बच्चा कौल गांव से उसकी कार में आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब उसने शाम करीब साढ़े छह बजे गाड़ी अपने घर पर रोकी और वे गाड़ी से उतरे तो रणदीप ने कागजों व पैसों का बैग गाड़ी से उठाया और अपनी स्कूटी की डिग्गी में रखकर लॉक कर दिया। जब उसने उन्हें रोका तो उन्होंने उसके साथ मारपीट की और तीनों आरोपी स्कूटी लेकर फरार हो गए। जाते हुए आरोपियों ने कहा कि आज तो बच गया आगे मौका मिला तो वे उसे जान से मार देंगे। उसके बाद उसने तुरंत डायल 112 को फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस को उसने घर पर लगे सीसीटीवी की फुटेज दिखाई। पीड़ित ने जमीन के कागज, चेक व पांच लाख नकदी दिलवाने की मांग उठाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें