फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पांच जजों का तबादला, चार अदालतें बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
- करनाल में 28, असंध में तीन और इंद्री में हैं दो अदालतें
विज्ञापन

राकेश चौहान
करनाल। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने 75 जजों का तबादला कर दिया है। जिसमें करनाल जिला अदालत के पांच जज भी शामिल हैं। इनमें चार जजों का तबादला होने के कारण चार कोर्ट बंद हो गई है क्योंकि पांच जजों में से एक जज के स्थान पर ही दूसरा जज लगाया गया है। बाकी चार जजों की सीटों को विड्रॉ कर दिया गया है। अब उन कोर्ट के मामलों को अन्य जजों के पास ट्रांसफर किया जाएगा।
अब जिला अदालत में जजों की संख्या भी 28 रह गई है। जो कि पहले 33 के करीब थी। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के आदेशानुसार असंध कोर्ट में कार्यरत अतिरिक्त सिविल जज ईराम हसन को करनाल अदालत में सिविल जज, सीनियर डिवीजन और सीजेएम सचिव जिला लीगल सर्विस अथॉरिटी लगाया गया है। इनके स्थान पर कुरुक्षेत्र के जज हरीश को असंध अदालत में अतिरिक्त सिविल जज, सीनियर डिवीजन के पद पर लगाया गया है।
विज्ञापन

दूसरी ओर करनाल अदालत में सिविल जज अर्चना को रेवाड़ी में अतिरिक्त सिविल जज, सीनियर डिवीजन, सिविल जज आलोक आनंद को बावल में अतिरिक्त सिविल जज, सीनियर डिवीजन, सिविल जज रवि को झज्जर में अतिरिक्त सिविल जज, सीनियर डिवीजन व सिविल जज गुलशन वर्मा को बिलासपुर में सिविल जज लगाया गया है। - संवाद

एक जज पदोन्नत
कुछ दिन पहले पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने जजों को पदोन्नत किया था। जिसमें सिविल जज, सीनियर डिवीजन और सीजेएम सचिव जिला लीगल सर्विस अथॉरिटी डॉ. सविता कुमारी को पदोन्नत कर करनाल कोर्ट में ही अतिरिक्त जिला सेशन जज लगाया गया है। वहीं चरखी दादरी से मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी राम अवतार को करनाल अदालत में अतिरिक्त सेशन जज लगाया गया है।

जिले में अदालतें
करनाल अदालत में फिलहाल 28 कोर्ट हैं। इनमें एक जिला सेशन जज, नौ अतिरिक्त सेशन जज, दो फैमिली कोर्ट, एक सीनियर डिवीजन सिविल जज, एक मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, एक जिला लीगल सर्विस अथॉरिटी, एक अतिरिक्त सिविल जज सीनियर डिवीजन, वहीं 16 सिविल जज जूनियर डिवीजन के हैं। वहीं असंध अदालत में तीन जज व इंद्री में दो जज हैं।
विज्ञापन



पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने पांच जजों का तबादला किया है। इनमें चार जजों की सीटों को विड्रॉ कर दिया गया है। इससे पहले सीजेएम सचिव जिला लीगल सर्विस अथॉरिटी डॉ. सविता कुमारी को अतिरिक्त जिला सेशन जज लगाया है। उनके स्थान पर अतिरिक्त सिविल जज असंध से ईराम हसन को लगाया गया है।
- डॉ. पंकज सैनी, जिला न्यायवादी करनाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें