फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: श्री राधा जागरण में देश-विदेश से पहुंचेंगे संत

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। कर्ण नगरी में 16 साल बाद श्री राधा जागरण का आयोजन 15 मई को होने जा रहा है। इस आयोजन में देश-विदेश के संत पहुंचेंगे और श्रद्धालुओं को अपना आशीर्वाद प्रदान करेंगे। सेक्टर-12 के मैदान में होने वाले आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। कार्यक्रम में भजन गायक नंद किशोर नंदु व निकुंज कामरा श्री राधा और कृष्ण जी की महिमा का बखान करेंगे।

कार्यक्रम में विभिन्न प्रदेशों से करीब 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। वहीं मुख्य रूप से लोकसभा अध्यक्ष ओमप्रकाश बिरला, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा सहित अन्य हस्तियां को भी न्योता दिया गया है। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने बताया कि श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार की ओर से होने वाला आयोजन 15 मई को शाम सात बजे से शुरू हो जाएगा। सबसे पहले श्री सुंदरकांड का पाठ भी होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि श्री राधा जागरण में आने वाले हजारों श्रद्धालुओं को पूजनीय संत महात्माओं का आशीर्वाद मिलेगा। कार्यक्रम में श्री कासनी गुरुशरणानंद जी महाराज रमनरेती वाले, महामंडलेश्वर अवधेशानंद जी महाराज जूनापीठाधीश हरिद्वार, श्री साध्वी दीदी रितांबरा जी वृंदावन व श्री ज्ञानानंद जी महाराज भानूपुरापीठाधीश सहित देश-विदेश से संत महात्मा शिरकत करेंगे। अब से पहले इस तरह का आयोजन 2007 में राजकीय पीजी कॉलेज के मैदान में हुआ था। उस समय भी देश-विदेश से संत पहुंचे थे। गीता परिवार की ओर से हर साल किसी न किसी शहर में इस तरह का आयोजन किया जाता है। गत वर्ष पटियाला में कार्यक्रम हुआ था। इससे पहले विदेशों में भी आयोजन हो चुके हैं। ब्यूरो



राधा रानी की रसोई और सेवा कार्य भी होंगे

मेयर रेणू बाला गुप्ता, बृज गुप्ता और अन्य सेवादारों ने बताया कि स्वामी ज्ञानानंद महाराज जी के जन्म दिन के उपलक्ष्य में सतसंग, सेवा, सुमिरन और सद्भाव का लक्ष्य रखकर ये आयोजन हो रहा है। उन्होंने कहा कि भगवत गीता ही सबसे बड़ा उपहार है और हमें खुशियों के मौके पर एक-दूसरे को गीता ही उपहार के रूप में भेंट करनी चाहिए। श्री राधा जागरण में सभी भक्तों के लिए श्री राधा रानी की रसोई के साथ-साथ ब्लड कैंप जैसी सेवाओं का भी आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन




ऑस्ट्रेलिया की संसद में गीता जी विराजित

स्वामी ज्ञानानंद जी ने कहा कि विश्व के कई देशों की सरकारों ने भागवत गीता को स्वीकार करते हुए संसदों में गीता को विराजमान किया है। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया की संसद में गीता जी को विराजमान किया गया। गीता जी की शिक्षाओं का अनुसरण करने वाले हर व्यक्ति के लिए यह गर्व की बात है। गीता का संदेश घर-घर तक पहुंचाने के लिए श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार प्रयासरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें