फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पांच दिवसीय यूथ रेडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर शुरू

Tue, 11 Nov 2025 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
करनाल। भारतीय रेडक्रॉस समिति की जिला शाखा करनाल ने सोमवार को दयाल सिंह कॉलेज में 10 से 14 नवंबर तक पांच दिवसीय यूथ रेडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरुआत रेडक्रॉस झंडा गीत, प्रार्थना व शपथ के साथ हुई। समिति के सचिव कुलबीर मलिक ने कहा कि ऐसे शिविरों का आयोजन युवाओं में स्वास्थ्य, सेवा और मित्रता की भावना को सशक्त करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष किया जाता है। शिविर के निदेशक राजपाल चौधरी ने बताया कि जिले के 10 महाविद्यालयों से लगभग 100 विद्यार्थी व काउंसलर इस प्रशिक्षण में भाग ले रहे हैं। प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण अधिकारी श्वेता धीमान ने हृदय गति रुकने, रक्तस्राव, बेहोशी व मिर्गी के दौरे जैसी आपात स्थितियों में प्राथमिक सहायता के उपायों का प्रदर्शन कर प्रतिभागियों को उपयोगी जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें