सोनीपत के रहने वाले हैं आरोपी
करनाल। पिस्तौल दिखाकर वाहन चालकों से लूटपाट करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों से एक देसी पिस्तौल और एक गाड़ी बरामद की है। आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस जांच अधिकारी बलराज सिंह ने बताया कि 28 दिसंबर 2024 को कुछ बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर घरौंडा क्षेत्र में सोने की चेन व नकदी छीनी थी। इस मामले की जांच करते हुए सूचना के आधार पर बसताडा टोल के समीप नाकाबंदी कर सोनीपत के जीवन विहार निवासी देवेश कौशिक, रामनगर निवासी नितिन, सोनीपत ताजपुर निवासी राहुल, तारानगर कॉलोनी निवासी सूरज, सोनीपत सादलखुर्द गांव निवासी नितिश को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने बताया कि पहले वह गाड़ियों को चिन्हित करते थे फिर उनके सामने गाड़ी अड़ाकर पिस्तौल के बल पर उनसे लूटपाट करते थे। संवाद