करनाल। गुम हुए डेबिट कार्ड से किसी ने एक व्यक्ति के बैंक खाते से 1.25 लाख रुपये निकाल लिए। सिटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शिकायत में सेक्टर-16 निवासी नानक चंद ने बताया कि उसका डेबिट कार्ड 23 जनवरी को गुम हो गया था। इसके बाद उसने पीएनबी तहसील मार्केट में जाकर अपना डेबिट कार्ड बंद करा दिया। इसके बाद तीन फरवरी को खाता चालू कराया। इसके बाद उसके खाते से किसी ने एक लाख 25 हजार रुपये निकाल लिए। इसका कोई मैसेज उसके पास नहीं आया। संवाद