फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: नशे की तस्करी में शामिल पांच आरोपी गिरफ्तार

Sat, 13 Dec 2025 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमीनेशन के तहत पुलिस ने अलग-अलग जगहों से तस्करी में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी के खिलाफ धारा एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करके अदालत में पेश किया। अदालत ने पांचों को न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए। सीआईए असंध प्रभारी सुलिंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस की टीम ने थल गांव निवासी आरोपी श्रवण को गिरफ्तार करके आरोपी के कब्जे से एक किलो 440 ग्राम डोडापोस्त बरामद किया था। दूसरे मामले में एंटी नारकोटिक्स सेल के इंचार्ज हिम्मत सिंह की अध्यक्षता में पुलिस टीम ने लालूपुरा टी-पॉइंट से चार आरोपियों विकास कालोनी निवासी विकास सैनी, पवन, विजय और डेरा पाम रेजीडेंसी निवासी सुनील को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 11 ग्राम स्मैक और वारदात में प्रयोग की गई एक गाड़ी बरामद की थी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें