फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कार लूट मामले में अब तक पांच आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। पिस्टल दिखाकर पश्चिमी यमुना बाईपास पर कार लूट की वारदात को अंजाम देने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने अब तक गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। तीन जुलाई को पश्चिमी यमुना बाईपास पर आरोपियों ने वारदात के अंजाम दिया था। मामले में सीआईए-1 की टीम ने 16 जुलाई को दो आरोपी सोनीपत के गोहाना निवासी सागर और बहादुरगढ़ के अजीत सिंह को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


टीम के प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि आरोपी सागर को 16 जुलाई को गोहाना से गिरफ्तार किया था, जिसे दो दिन के रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान उसने अजीत सिंह से पिस्टल लेने की बात का खुलासा किया था। इसके बाद टीम ने मयूर विहार दिल्ली से अजीत को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि अब से पहले तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, इनमें सोनीपत के मतलौडा निवासी मनीष, गोहाना के दीपक और नवीन शामिल हैं। इन्हें भी जेल भेजा गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें