फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कर्ण स्टेडियम में कल होगा फिट इंडिया कार्निवल का आयोजन

Thu, 19 Mar 2026 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। साई (भारतीय खेल प्राधिकरण) और फिट इंडिया की ओर से 20 से 22 मार्च तक फिट इंडिया कार्निवल का आयोजन किया जा रहा है। तीन दिवसीय समावेशी फिटनेस उत्सव का आयोजन कर्ण स्टेडियम में होगा।
भारतीय खेल प्राधिकरण की ओर से आयोजित इस उत्सव में योग, ज़ुम्बा, मल्लखंभ जैसे पारंपरिक खेलों के साथ-साथ फिटनेस कार्यशालाएं, स्वास्थ्य संबंधी प्रदर्शनियां होंगी। जिला खेल अधिकारी राजबीर सिंह रंगा ने बताया कि इस बार कार्निवल वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजन जैसे कम गतिशीलता वाले लोगों के लिए पूरी तरह से सुलभ होगा। सांस्कृतिक प्रस्तुति, योग का अभ्यास और इंटरेक्टिव वार्ता सत्र होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि स्कूल और कॉलेज के छात्र, एथलीट, युवा, विभिन्न क्षेत्रों के कर्मचारी और सभी क्षेत्रों से जुड़ी महिलाएं भी इस रोमांचक कार्यक्रम में शामिल हो सकती है, जिसमें एक किड्स जोन भी होगा। प्रतिदिन लोकप्रिय संगीत बैंड की ओर से रोमांचक संगीत कार्यक्रम भी होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें