करनाल। पंचायती राज संस्थाओं के उप चुनाव के लिए लघु सचिवालय के सभागार में शुक्रवार को अधिकारियों व उम्मीदवारों की उपस्थिति में पंचायती राज संस्थाओं के उप चुनाव के मद्देनजर ईवीएम व स्टाफ की रेंडमाइजेशन प्रक्रिया का पहला चरण पूरा किया गया। जिला परिषद वार्ड 10 के सदस्य, सरपंच पद के लिए असंध के गांव रिसालवा, इंद्री के गांव श्रवण माजरा व कुंजपुरा और पंच पद के लिए चिड़ाव के गांव औगंद के लिए ईवीएम व स्टाफ का रेंडमाइजेशन किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आनंद कुमार शर्मा, एसडीएम करनाल देवेंद्र शर्मा, एसडीएम असंध सुमित सिहाग, डीडीपीओ कंचनलता, चुनाव तहसीलदार सुदेश उपस्थित रहे। ब्यूरो