फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: भाकियू 7 को सुनेगी किसानों की समस्याएं

Sat, 02 May 2026 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
इंद्री। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने किसानों की फसल बिक्री संबंधी परेशानियों के समाधान के लिए 7 मई को अनाज मंडी इंद्री में मार्केट कमेटी कार्यालय के प्रांगण में किसान दरबार आयोजित करने का ऐलान किया है। दरबार का समय सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक रहेगा। पूरे हरियाणा प्रदेश में खंड स्तर की अनाज मंडियों में ऐसे दरबार लगाए जाएंगे, जहां मार्केट कमेटी अधिकारी से मिलकर किसानों की भुगतान, गेट पास व अन्य शिकायतों को तुरंत निपटाने के प्रयास किया जाएगा। भाकियू (टिकैत) खंड प्रधान दिलावर सिंह ने बताया कि यह निर्णय वीरवार को जींद में हरियाणा संयुक्त मोर्चा की बैठक में लिया गया। नेकी राम, सतबीर, चूहड़ सिंह व जगमाल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें