फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: एक करोड़ की रंगदारी न देने पर की थी फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
- कालरम गांव के सुमित पर गैंगस्टर दिलेर कोटिया के गुर्गों ने चलाई थी सात गोलियां
विज्ञापन

- चंडीगढ़ पीजीआई में चल रहा इलाज, हालत गंभीर, सीसीटीवी में नजर आ रहे बदमाश
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। सेक्टर-14 में कालरम के सुमित को गोली मारने के मामले में खुलासा हुआ है कि गैंगस्टर दिलेर कोटिया ने एक महीने पहले एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। ये रुपये न देने पर सुमित को जान से मारने की धमकी भी दी गई थी।
सुमित ने अपने पिता व अन्य परिजनों को भी बताया था लेकिन उन्होंने इस धमकी को गंभीरता से नहीं लिया। फिलहाल घायल सुमित का इलाज पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा है। उसके पेट में दो गोलियां हैं। जिन्हें निकालने के लिए ऑपरेशन किया गया। दूसरी ओर 24 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस ने आस पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल लिए हैं। जिनमें आरोपी दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि बदमाश बिना नंबर की बाइक पर सवार होकर आए थे। पुलिस की अलग-अलग टीमें आस पास के राज्यों यूपी, पंजाब व दिल्ली में भी आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। कालरम गांव निवासी सुमित का मुगल कैनाल पर बालाजी इंटरनेशनल कूरियर के नाम से ऑफिस है। वह मंगलवार को शाम के करीब पांच बजे अपने ऑफिस से बुलेट बाइक पर सवार होकर गांव की ओर जा रहा था। जब वह सेक्टर-14 में पंडित चिरंजी लाल कॉलेज के समीप पहुंचा तो राणा अकादमी के सामने बाइक पर सवार होकर दो बदमाश आए और सुमित पर एक के बाद एक करीब सात गोलियां दाग दी। इनमें से तीन गोलियां सुमित को लगी। एक गोली दाईं बाजू के समीप, एक गोली पेट के दाईं तरफ दूसरी बाईं तरफ लगी। दो गोली पेट में होने के कारण उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन



घायल सुमित के पिता राकेश की शिकायत पर हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। गोली मारने वाले बदमाशों को पकड़ने के लिए अलग-अलग टीमें कार्य कर रही हैं। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल लिए हैं। जो साक्ष्य मिले हैं। उनके आधार पर जल्द बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा। घायल सुमित का इलाज चंडीगढ़ पीजीआई में चल रहा है।
- विष्णु मित्र, थाना प्रभारी, सिविल लाइन करनाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें