संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जमानत पर जेल से बाहर आए युवक ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर गांव ससौली निवासी राजन पर फायर कर दिया। गनीमत यह रही कि गोली उसके पास से निकल गई। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी को नामजद करते हुए चार अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
राजन वर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सामान लेने के लिए बाजार आया था। इस दौरान इशांत शर्मा उर्फ ईशू ने अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर उसकी गाड़ी को रोकने का प्रयास किया और उसके साथ गाली गलौज की। इसके बाद वह सामान लेने के लिए राज कुमार पंसारी की दुकान पर आ गया। आरोपी उसकी गाड़ी का पीछा करते हुए वहां भी आ गए। इस दौरान आरोपी ईशांत ने उस पर गन निकालकर गोली चलाई। गोली उसके नजदीक से होती हुई निकल गई। जिससे वह बाल बाल बच गया। इसके बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी युवक ईशांत को नामजद करते हुए चार अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।