फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दौड़ में राघव और मन्नतप्रीत प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
- प्रताप पब्लिक स्कूल में हुई खेल प्रतियोगिता
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। प्रताप पब्लिक स्कूल जरनैली कॉलोनी में वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ रंगारंग कार्यक्रम से हुआ। पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। खेलकूद प्रतियोगिता में विभिन्न दौड़ें करवाई गईं जिसमें 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, रिले दौडों के साथ-साथ लॉन्ग जंप और हाई जंप शामिल रही। 100 मीटर दौड़ में राघव और मन्नतप्रीत प्रथम रहे।
विज्ञापन


एसपी शशांक कुमार सावन ने कहा कि खेलकूद से बच्चे शारीरिक और मानसिक रूप से सुदृढ़ बनते हैं और खेलों से बच्चों में सहयोग की भावना का विकास होता है। प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अजय भाटिया ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर प्रबंधन समिति के निदेशक एवं प्रधानाचार्य पूनम नेवट, प्रधानाचार्य सेक्टर-6 स्कूल डॉ. पूजा, दीपिका, संजय भाटिया, पूनम भाटिया और छात्र कल्याण निदेशक प्रतीक भाटिया मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें