दिलजीत दोसांझ के मैनेजर का घर
- फोटो : संवाद
दिलजीत दोसांझ की टीम पर लड़कियों का शोषण करने का आरोप
पोस्ट में यह भी कहा गया है कि सिंगर दिलजीत दोसांझ, उनकी मैनेजर सोनाली और गुरप्रताप कांग को पहले ही एक संदेश दिया गया था। दिलजीत दोसांझ की टीम में कर्मचारियों की ओर से लड़कियों के शोषण और तथाकथित फर्जी शो के जरिए सामूहिक रूप से उनका फायदा उठाने की बात कही गई थी जिसको लेकर चेतावनी दी गई थी। पोस्ट में लिखा गया कि ऑस्ट्रेलिया टूर के दौरान पंजाब की एक लड़की को सुनहरे सपने दिखाकर झांसे में लिया गया और कलाकार दिलजीत के नाम पर उसके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। यह भी कहा गया कि इस काम में दिलजीत दोसांझ और उनकी टीम को संदेह का लाभ दिया जा रहा है। इसी वजह से कथित तौर पर कई बार संदेश भेजकर दिलजीत और उनकी टीम से इन लोगों को अलग करने की बात कही गई थी। इसके बाद भी कुछ कदम नहीं उठाया तो उन्होंने गोली चलवाई है। वहीं, दूसरी ओर गोंदर गांव के लगने वाली निसिंग थाना पुलिस ने गोली चलने की जानकारी होने से मना कर दिया।
गोंदर गांव में न तो कोई गोली चली है और न ही पुलिस के पास ऐसी कोई सूचना आई है कि गोली चली हो। परिवार से बात की है, उन्होंने भी ऐसी कोई वारदात होने से मना किया है।
-कृष्ण कुमार, थाना प्रभारी, निसिंग थाना
अनुराग ढांडा ने भाजपा पर बोला हमला
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनुराग ढांडा ने मामले को लेकर भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने एक्स पर लिखा, ये महज़ इत्तेफाक नहीं, बल्कि बीजेपी की एंटी पंजाब सोच है। कुछ दिन पहले ही दिलजीत दोसांझ को बीजेपी ज्वाइन करने का ऑफ़र मिलता है। दिलजीत दोसांझ साफ मना कर देते हैं। फिर बीजेपी द्वारा गुजरात में संरक्षण प्राप्त गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई दिलजीत के मैनेजर के घर फ़ायरिंग कराता है। बीजेपी पंजाबियों को डराकर उनपर राज करना चाहती है।'