फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: फायरिंग और रंगदारी की धमकी, 13 महीने में हो चुकीं 11 वारदात

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। जिले में फायरिंग और रंगदारी मांगने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 13 महीने में 11 मामले सामने आ चुके हैं। ये बदमाश दिन दहाड़े या बीच बाजार फायरिंग करके पुलिस के लिए भी चुनौती बन गए हैं। चिकित्सक, व्यापारी, ज्वैलर, प्रॉपर्टी और कार डीलर के बाद अब मोबाइल शोरूम संचालक भी इनके निशाने पर हैं।

आरोपी पहले तो कॉल करके रंगदारी मांगते हैं, इसके बाद इनके घर या शोरूम को निशाना बनाया जाता है। ज्यादातर मामलों के पीछे गैंगस्टरों का हाथ मिला। विदेश में बैठे गैंगस्टर स्थानीय अपराधियों से वारदात को अंजाम दिलाते हैं। सभी मामलों में 50 लाख से लेकर एक करोड़ रुपये तक की रंगदारी मांगी गई। हालांकि 11 में से 10 मामलों में पुलिस आरोपियों तक पहुंची।
विज्ञापन


घरौंडा में थाने के समीप जेएमडी शोरूम पर भी चार माह में दो बार फायरिंग हुईं। अब चार चमन मार्केट में ताजा मामले में भी पुलिस की ओर से जल्द आरोपियों को पकड़ने का दावा किया जा रहा है। जनवरी माह में राज ज्वैलर्स के सेक्टर-7 स्थित आवास पर घर के बाहर फायरिंग हुई थी। उनका शोरूम भी चार चमन मार्केट में है। ऐसे में पुलिस की ओर से तब भी यहां पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। अब नागपाल मोबाइल शोरूम पर हुई वारदात के बाद फिर इसी बाजार में पुलिस सुरक्षा लगाई गई है। ऐसे में छह माह में दूसरी बार यहां के व्यापारी सकते में हैं।



प्रमुख वारदात
- 30 अप्रैल 2024 : कालरम निवासी सुमित पर सेक्टर-14 में गोलियां चलाई गई थी, जिसमें उसे तीन गोलियां लगी थी। इस मामले में बदमाश दिलेर कोटिया का नाम सामने आया था और एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी।

- 05 जून 2024 : कर्ण कैनाल स्थित विदेश भेजने वाले दो सेंटरों के बाहर गोलियों चलाई गईं। इस मामले में भी एक करोड़ की रंगदारी मांगी थी।

- 23 जून 2024 : पुराने बस स्टैंड के पीछे बने इमिग्रेशन सेंटर के मालिक की कार पर बाइक सवार बदमाशों ने गोलियों चलाई थी और एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी।
विज्ञापन


- 07 अगस्त 2024 : श्री रामचंद मेमोरियल अस्पताल के बाहर बाइक सवार दो बदमाशों ने हवाई फायर किए थे। डॉक्टर से रंगदारी मांगी गई।

- 07 अगस्त 2024 : तरावड़ी में एक प्रॉपर्टी डीलर से विदेशी नंबर से कॉल कर रंगदारी मांगी गई थी।

- 25 अगस्त 2024 : कार डीलर से फोन करके 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई।

- 06 सितंबर 2024 : इंद्री में फास्ट फूड के मालिक चांद के घर पर बाइक सवार दो बदमाशों ने फायरिंग की थी और रंगदारी मांगी गई।

- 28 अक्तूबर 2024 : घरौंडा के फ्लाईओवर से घरौंडा थाने के समीप जेएमडी शोरूम पर फायर किया था।

- 05 जनवरी 2025 : सेक्टर-7 स्थित राज ज्वेलर्स के मालिक के घर के बाहर शाम को फायर किया था। इसके मालिक से पहले बदमाशों ने रंगदारी मांगी थी।

- 07 जनवरी 2025 : घरौंडा के फ्लाईओवर से घरौंडा थाने के समीप जेएमडी शोरूम पर फायर किया था।

- 02 जून 2025 : चार चमन मार्केट में नागपाल मोबाइल शोरूम पर दो हवाई फायर करके रंगदारी मांगी।



वर्जन



पिछले सभी मामलों में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करके कार्रवाई की। जल्द नागपाल मोबाइल शोरूम पर फायरिंग करने वाले आरोपियों को भी काबू कर लिया जाएगा। दुकानदार या व्यापारियों को घबराने की जरूरत नहीं है। पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है।



- गंगाराम पूनिया, एसपी करनाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें