करनाल। आईटीआई चौक के पास शादी के दौरान एक बैंक्वेट हॉल में आतिशबाजी से आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल ने एक घंटे में आग पर काबू पाया।
रविवार की दोपहर में लगी आग से अफरातफरी मच गई। लोग बाहर भागने लगे। प्राथमिक जांच में सामने आया कि आतिशबाजी के दौरान पटाखे से चिंगारी बैंक्वेट हाल के प्रवेशद्वार पर बनाए गए कपड़े के स्वागतद्वार पर गिर गई। आग लग गई। शुरुआत में अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग काफी तेजी से बढ़ती चली गई और काबू पाना मुश्किल हो गया। इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग को पूरी तरह बुझा लिया गया। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। घटना की जांच की जा रही है।