फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: तीन जगह लगी आग, टिंबर नर्सरी, पराली व उपले जले

विज्ञापन
ब्याना गांव की एक टिंबर नर्सरी में लगी आग। संवाद
विज्ञापन
इंद्री। शनिवार को आग लगने की तीन अलग-अलग घटनाओं ने लोगों को आर्थिक नुकसान पहुंचाया। ब्याना गांव में हवन सामग्री बनाने वाली टिंबर नर्सरी में आग लगने से धूप-गोले के करीब 100 बोरे और अन्य सामान जल गया। रंबा गांव में खेत में रखी पराली की गांठें आग की चपेट में आ गईं जबकि इंद्री के उपमंडल नागरिक अस्पताल के पीछे रखे उपलों की तीन ढेरियों में आग लग गई। तीनों घटनाओं में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन

ब्याना गांव स्थित अशोका टिंबर नर्सरी में हवन सामग्री और धूप-गोले बनाने का काम होता है। दुकान मालिक मनीष ने आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई। उनके अनुसार, घटना में करीब ढाई से तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। फायरकर्मी रमेश ने बताया कि करनाल कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
रंबा गांव में खेत में पराली की गांठों में आग लग गई। करनाल और नीलोखेड़ी से दमकल गाड़ियां बुलानी पड़ीं। फायरकर्मी चेतराम के अनुसार, कंट्रोल रूम को किसान की पराली में आग लगने की सूचना मिली थी। गांव में जाकर आग बुझाई।
विज्ञापन

इंद्री के उपमंडल नागरिक अस्पताल के पिछले गेट के सामने रखे उपलों की तीन ढेरियों में भी आग लग गई। फायरकर्मी विनोद ने बताया कि सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाई। उपलों के मालिक मेला राम ने आरोप लगाया कि किसी असामाजिक तत्व ने जानबूझकर आग लगाई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें