फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीटी रोड पर स्कार्पियो में लगी आग

Wed, 30 Mar 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
विज्ञापन
आग - फोटो : file
विज्ञापन
बसताडा टोल टैक्स पर एक स्कार्पियों में शार्ट सर्किट होेने से अचानक आग लग गई। स्कार्पियों में सवार चार लोग बाल-बाल बच गए। जबकि गाड़ी पूरी तरह से जल गई। मामले की सूूचना पुलिस व फायर बिग्रेड को दी गई। फायर बिग्रेड ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


मंगलवार को देर शाम एक स्कार्पियो नीलोखेड़ी से दिल्ली एयरपोर्ट पर सवारी छोड़ने के लिए जा रही थी। गाड़ी में चार लोग सवार थे। बसताडा टोल टैक्स पर स्कार्पियों में अचानक आग लग गई। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। स्कार्पियों में आग लगने से टोल टैक्स पर अफरातफरी मच गई और देखते ही देखते ही भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गए।

लोगों ने सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया गया। बाद में मामले की सूचना पुलिस व फायर बिग्रेड को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस व फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची। भारी मशक्कत के बाद पर काबू पा लिया है, लेकिन पूरी तरह से जल गई। मध्ुाबन थाना प्रभारी नितिका ने बताया कि टोल टैक्स पर एक स्कार्पियो में आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर फायर बिग्रेड बुलाई गई और आग पर काबू पा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें