फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: आसमान से बरस रही आग, तापमान 40 डिग्री के पार, चार दिन बाद राहत की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। गर्मी अब सताने लगी है। दिन में आसमान से आग बरस रही है। सोमवार को पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। जिससे दोपहर को धूप निकलना लोगों के मुश्किल हो गया। न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार लगातार बढ़ते तापमान से चार दिन बाद 10 मई की रात से राहत की उम्मीद है। 10 से 12 मई के बीच आसमान पर बादलों की आवाजाही और हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना बन रही है।
मौसम विभाग की हिदायत के मुताबिक अब लगातार मौसम खुश्क बना हुआ है। जिसके कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान (सीएसएसआरआई) की जिला मौसम शाखा के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जो सामान्य से अधिक है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार होने के कारण लोगों को दोपहर में धूप झुलसाती नजर आई। जिसका प्रभाव बाजार में देखने को मिला। दोपहर के समय सन्नाटा नजर आया। शाम को ही खरीदारों की रौनक बढ़ी। रात्रिकालीन गर्मी के कारण भी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अधिकतर लोगों को नींद आने में भी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार हरियाणा का मौसम आमतौर पर 10 मई तक खुश्क रहने की संभावना है। दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। इस दौरान बीच-बीच में हल्की गति से हवाएं चलने तथा तापमान बढ़ने से हल्के बादल संभावित हैं लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 10 मई से मौसम में बदलाव संभावित है। जिससे राज्य में 10 मई देर रात्रि से 12 मई तक हवाएं व गरज चमक के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें