घरौंडा। फुरलक रोड पर एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे घरौंडा सीएचसी में भर्ती कराया जहां से करनाल और फिर पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया मगर रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
डाचर गांव निसिंग निवासी कश्मीर सिंह ने घरौंडा थाना पुलिस को बताया कि उसके चाचा ओम प्रकाश घरौंडा अनाज मंडी में चालक था। पांच मई को उसका चाचा अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर करीब नौ बजे घरौंडा से फुरलक रोड से होता हुआ अपने गांव डाचर के लिए निकला था। फुरलक रोड पर उसके चाचा की मोटरसाइकिल को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। संवाद