फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिहायशी इलाके में नमकीन फैक्टरी में आग, लोग भागे

Sun, 10 Apr 2016 01:13 AM IST
karnal
विज्ञापन
विज्ञापन
महाराणा प्रताप चौक स्थित अशोक नगर के रिहायशी इलाके में चल रही नमकीन की फैक्टरी में अचानक आग गई। आग से फैक्टरी में रखा सामान राख हो गया। आनन फानन में फायर ब्रिगेड की गाड़ियों और पड़ोसियों ने आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि कोई जान मान का नुकसान नहीं हुआ। वहीं, फैक्टरी में रखे दो गैस सिलेंडरों को फैक्टरी से बाहर निकाला, अगर आग गैस सिलेंडरों तक पहुंच जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं, शाम को लगी आग के कारण पड़ोसियों में अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अशोक नगर में नमकीन बानने वाली फैक्टरी में जल रही भट्ठी के कारण शाम 6 बजे अचानक आग लग गई। फैक्टरी में आग लगने से वहां पर काम कर रहे कारीगरों में भगदड़ मच गई। कारीगर जान बचाने के लिए फैक्टरी से बहार भाग लिए। गनीमत रही कि छह कारिगरों की जान बच गई। फैक्टरी में धुआं उठता देख आस-पास के दुकानदार व लोग जमा हो गए। घटना की सूचना पुलिस व दमकल विभाग को दी गई। दमकल विभाग की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं, आग की लपटों के कारण पड़ोसियों के पसीने छूट गए। पड़ोसियों ने भी पानी डालकर आग पर काबू पाया। वहीं, आसपास के दुकानदारों और पड़ोसी अपने अपने घरों से बाहर निकल लिए, क्योंकि अगर आग और भड़कती तो यह फैक्टरी के चारों तरफ रिहायसी इलाके में भी फैल सकती थी।
उधर, सिटी थाना प्रभारी मोहन लाल ने मौके पर पहुंचकर मौके का मुआयना किया और मामले की जांच शुरू की। फैक्टरी मालिक वृज मोहन ने बताया कि फैक्टरी में भट्ठी चल रही थी। अचानक फैक्टरी में आग लग गई। फैक्टरी में रखे घी के टीन नमकीन के पैकट, कच्चा समान सहित लाखों रुपये का समान जगकर राख हो गया।
विज्ञापन


पड़ोसी घरों से निकले
शाम छह बजे जैसे ही फैक्टरी में आग लगी तो धुआं देखकर पड़ोसी घबरा गए। महिलाएं और बच्चे सभी घरों से बाहर निकल आए और शोर मचाना शुरू कर दिया। अगर फायर ब्रिगेड की गाड़ी समय पर नहीं पहुंचती तो यह बड़ा हादसा हो सकता है।

लोग बोले, रिहायसी इलाके में फैक्टरी क्यों?
घटनास्थल पर जमा हुए लोगों ने जिला प्रशासन पर सवाल उठाए और पूछा कि आखिर रिहायसी इलाके में ऐसी फैक्टरियां क्यों चल रही हैं? अगर आग पर काबू नहीं पाया तो यह आग कई घरों में नुकसान कर सकती थी। लोगों ने बताया कि अशोक नगर में कई स्थानों पर ऐसी फै्कटरी चल रही हैं, जो किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकती हैं। वहीं बता दें कि शहर के अन्य हिस्सों में भी अवैध रूप से ऐसे धंधे चल रहे हैं, जो न तो नियमों का पालन कर रहे हैं और न ही आग आदि से बचने के लिए पुख्ता प्रबंध कर रहे हैं। इस बारे में सिटी थाना प्रभारी मोहन लाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। शुक्र है कि किसी को जानी नुकसान नहीं हुआ है। रिहायशी इलाके में फैक्ट्री क्यों चल रही है, इसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें