फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: धान से लदे चलते ट्राले के अगले हिस्से में लगी आग

Fri, 22 Nov 2024 04:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घरौंडा। बसताड़ा फ्लाईओवर के ऊपर चलते ट्राले में अचानक आग लग गई। आग लगने से ट्राले के बोनट की वायरिंग जल गई। चालक ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर कुछ समय के बाद ही काबू कर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस व फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई।
चालक राकेश यादव ने बताया कि वह ट्राले में धान के कट्टे भर कर कर पानीपत से निसिंग लेकर जा रहा था। जैसे ही वह बसताड़ा टोल प्लाजा के पास फ्लाईओवर के ऊपर पहुंचा तो ट्राले के आगे बोनट से अचानक की धुआं उठने लगा। देखते ही देखते बोनट में आग लग गई । जैसे ही उसने ट्राले को रोका तो आग पूरी तरह से फैल गई। उसने जमीन से मिट्टी को उठाकर उसमें डालना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्राले के अंदर रखे खाली बोरी इत्यादि से भी आग को बुझाने का प्रयास किया। आग बुझाते समय ड्राइवर राकेश यादव के दोनों हाथ जुलूस गए। लेकिन आग बुझाने में कामयाब रहा। ड्राइवर ने तुरंत मामले की सूचना डायल 112 को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच की और फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक ड्राइवर ने आग पर काबू पा लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें