फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्किट से घर में आग, लाखों का सामान राख

Wed, 08 Jan 2014 04:13 PM IST
करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
चौड़ा बाजार स्थित जोगीदास की कोठी के समीप शॅाट सर्किट होने से एक घर में आग गई। आग में घर में राख करीब दो लाख रुपये का फर्नीचर और अन्य घरेलू समान खाक हो गया।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया। दमकल कर्मियों के पहुंचने से पूर्व पड़ोस के लोगों ने आग को बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए थे।

मंगलवार की दोपहर जोगीदास की कोठी के समीप राम गुलाम घाटी में रहने वाले भीष्म कुमार के घर में शॅाट सर्किट होने से घर में आग लग गई। जब तक घर के लोग कुछ समझ पाते आग घर ज्यादा फैल गई। परिवार के लोगों की चीख पुकार सुनकर पड़ोस में रहने वाले लोग एकत्र हो गए और आग बूझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


 पड़ोसियों ने परिवार के सदस्यों को घर से बाहर निकाला। इसी बीच सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाने का प्रयास किया। दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे के बाद आग पर काबू पा लिया। लेकिन तक तक दो लाख रुपये का फर्नीचर व अन्य घरेलू समान जलकर खाक हो गया।
विज्ञापन


भीष्म के परिजनों ने बताया कि आग से फर्नीचर, टीवी, वाशिंग मशीन, सोफा व अन्य कपड़े राख हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें