करनाल। शहर के शास्त्री नगर और सेक्टर-12 में दो आग लगने के मामले सामने आए हैं। आग की सूचना के बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया है। प्रत्यक्षदर्शी सचिन, अमित ने बताया कि शास्त्री मार्केट में जय ज्वाला ट्रेडिंग के नाम से एक करियाणा की दुकान है। उसमें शार्ट सर्किट से आग लग गई। सूचना मिलने पर दुकानदार मौके पर पहुंचा और दमकल विभाग को सूचना दी। वहीं सेक्टर-12 में रविवार रात को दो रेहड़ियों में आग लग गई। इनमें से एक रेहड़ी पूरी तरह जल गई। महिला ईशा ने बताया कि वह 10 साल से रेहड़ी लगाती है। रविवार को दिन में एक व्यक्ति शराब पीने के लिए 20 रुपये मांग रहा था। उन्होंने रुपये देने से मना कर दिया तो उस व्यक्ति ने ही उसकी रेहड़ी में आग लगाई है। क्योंकि वहां पर और भी कई रेहड़ियां खड़ी थी। उनमें आग नहीं लगी है।