करनाल। रेलवे स्टेशन के पास से सदर बाजार पुलिस चाैकी की टीम ने घराैंडा निवासी शिवा और आयुष को काबू किया है। दोनों के कब्जे से 55 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। सदर बाजार पुलिस चाैकी प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को काबू किया है। दोनों से प्राथमिकी पूछताछ में पता लगा है कि वह उक्त नशीले पदार्थ को आगे बेचने के उद्देश्य से पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश से खरीदकर लाए थे। दोनों को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी शिवा का दो दिन का पुलिस रिमांड मंजूर किया है। वहीं दूसरे अ ारोपी आयुष को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस आरोपी शिवा से रिमांड अवधि के दौरान पूछताछ कर रही है। मामले में नशा तस्करी में शामिल अन्य आरोपियों का पता लगाने के लिए पुलिस का अनुसंधान जारी है। संवाद