फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: चाय के खोखे में लगी आग, सामान जलकर राख

विज्ञापन
चाय के खोखे में लगी आग, सामान जलकर राख
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। आईटीआई चौक के पास बुधवार की रात एक बजे चाय के खोखे में आग लग गई। इससे चाय के खोखे में रखा सामान, तिरपाल और पास की दुकानों के बोर्ड जलकर राख हो गए। गनीमत रही कि आग खोखे में रखे सिलिंडर तक नहीं पहुंची, अन्यथा सिलिंडर फटने से बड़ा हादसा हो सकता था। आग इतनी तेजी से भड़की कि आसपास धुआं फैल गया और लोग इधर-उधर भागने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फायरब्रिगेड ने पानी की बौछार से आग पर काबू पाया। इधर, हादसे से बचाव के लिए पुलिस ने आईटीआई चौक से यातायात को भी रोक दिया।

प्रत्यक्षदर्शी दीपक कुमार ने बताया कि जब आग लगी आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। सभी ने पानी की बाल्टियों से आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग बढ़ती जा रही थी। चाय की दुकान में गैस सिलेंडर रखा था। लोगों में डर था कि कहीं सिलिंडर तक आग न पहुंच जाए। अगर ऐसा होता तो ब्लास्ट हो सकता था और आसपास की दुकानें भी इसकी चपेट में आ सकती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डायल-112 के इंचार्ज विनोद ने बताया कि करीब पौने 12 बजे उन्हें सूचना मिली थी कि एक खोखा जल रहा है। मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि अंदर सिलेंडर और कुछ सामान मौजूद था। अनुमान है कि किसी शरारती तत्व ने आग लगाई होगी। पुलिस ने चौक के आसपास का इलाका खाली करवाया और ट्रैफिक को कुछ देर के लिए रोक दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें