फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सेक्टर-32 की सात झुग्गियों में लगी आग, सामान और कपड़े जलकर राख

विज्ञापन
127.... आग लगने के बाद जल सामान सोशल मीडिया
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। सेक्टर-32 में बनी झुग्गियों में अचानक आग लग गई। आग से करीब सात झुग्गियों में रखे कपड़े और अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गए। आग इतनी तेजी से फैली कि एक झुग्गी से निकलकर आसपास की कई झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया।
इससे अफरातफरी भी मच गई। सूचना मिलते ही फायरब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सामान जलकर राख हो चुका था। गनीमत यह रही कि इसमें किसी कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित परिवारों का कहना है कि सुबह अचानक ही एक झुग्गी में आग लगी और थोड़ी ही देर में लपटों ने कई झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया। आरोप लगाया कि कुछ दिनों पहले पास ही रहने वाले लोगों से विवाद हुआ था, जिसमें उनके तीन लोग जेल भी गए थे। उन्हें शक है कि बदला लेने की नीयत से ही इस उन्होंने ही आग लगाई है। शामा देवी, नसीब सिंह व बाला देवी ने बताया कि उनके पास जितना भी घरेलू सामान था, वह सब इसी आग में जलकर राख हो गया। कपड़े, खाने-पीने का सामान, राशन कार्ड, आधार कार्ड और बाकी जरूरी कागजात भी जल गए हैं। फिलहाल आग लगने के कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें