फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: एनएच-44 पर कारों से भरे कंटेनर में लगी भीषण आग, चेन्नई से करनाल पहुंचा था ट्रक; केबिन जलकर राख

Mon, 23 Feb 2026 01:29 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, करनाल

सार

ट्रक चालक संवरलाल चेन्नई से तीन नई कारें लेकर करनाल पहुंचा था। शोरूम के बाहर ट्रक खड़ा कर वह जैसे ही गेट की ओर बढ़ा, तभी अचानक ट्रक के केबिन से धुआं निकलता दिखाई दिया।
विज्ञापन
कारों से भरे कंटेनर में लगी आग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में नेशनल हाईवे-44 पर कारों से लदे एक कंटेनर ट्रक में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। यह हादसा उस समय हुआ जब चेन्नई से नई गाड़ियां लेकर आया ट्रक एक ऑटोमोबाइल शोरूम के बाहर खड़ा था। आग ट्रक के केबिन में लगी और कुछ ही देर में वह पूरी तरह जलकर राख हो गया। हालांकि दमकल विभाग की तत्परता से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे कंटेनर में लदी तीन नई गाड़ियां सुरक्षित बच गईं और बड़ा नुकसान टल गया।

विज्ञापन


चेन्नई से करनाल पहुंचा था कंटेनर 

ट्रक चालक संवरलाल चेन्नई से तीन नई कारें लेकर करनाल पहुंचा था। शोरूम के बाहर ट्रक खड़ा कर वह जैसे ही गेट की ओर बढ़ा, तभी अचानक ट्रक के कैबिन से धुआं निकलता दिखाई दिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

विज्ञापन

दमकल कर्मियों ने पाया आग पर काबू 

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम करीब पांच से दस मिनट के भीतर मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। दमकल कर्मियों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आग को कंटेनर के पिछले हिस्से तक फैलने से रोक लिया। आग पर काबू पाने के बाद कंपनी के कर्मचारियों ने कंटेनर में लदी सभी गाड़ियों को सुरक्षित उतारकर अपने कब्जे में ले लिया।

प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। ट्रक चालक के अनुसार यदि यह हादसा चलते वाहन में होता तो स्थिति बेहद गंभीर हो सकती थी। आग के पीछे की ओर फैलने से डीजल टैंक में विस्फोट की आशंका थी, जिससे कंटेनर में लदी गाड़ियां भी जल सकती थीं और जानमाल का भारी नुकसान हो सकता था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। जांच अधिकारी कृष्ण शर्मा ने बताया कि दमकल विभाग की मुस्तैदी से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। हादसे में ट्रक का केबिन पूरी तरह नष्ट हो गया, जबकि कंटेनर में रखी नई गाड़ियां सुरक्षित बच गईं। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और तकनीकी पहलुओं की भी पड़ताल की जाएगी। वाहन की विद्युत प्रणाली और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें