फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पेंटिंग खराब करने वालों पर होगी एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। शहर की सुंदरता बढ़ाने के लिए नगर निगम की ओर से कई जगहों पर पेंटिंग बनवाई गई हैं, इन पेंटिंग को कुछ लोग खराब कर देते हैं।
विज्ञापन

अब ऐसा करने वालों पर निगम कार्रवाई की योजना बना चुका है। अगर किसी ने इन पेंटिंग को खराब करने का प्रयास किया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। इसमें भारी जुर्माना के साथ-साथ एफआईआर भी दर्ज करवाई जा सकती है।
नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि शहर की सुंदरता बढ़ाने के लिए बीतों दिनों राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई थी।
्इसके अतिरिक्त विभिन्न जगहों पर वाल पेंटिंग के कार्य करवाए गए। कोई भी व्यक्ति इन पेंटिंग को पोस्टर इत्यादि लगाकर खराब न करें अन्यथा उनके विरुद्ध हरियाणा संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर निगम की ओर से शहर में अवैध रूप लगाए गए विज्ञापन बोर्ड, फ्लैक्स, पोस्टर इत्यादि को उतारने का अभियान जारी है। इसके तहत जिन संस्थानों या व्यक्तियों के विरुद्ध जुर्माना नोटिस जारी किए गए हैं।
अधिकारियों ने ऐसे सभी संस्थान मालिकों व व्यक्तियों से अपील करते कहा है कि वे अपनी जुर्माना राशि नगर निगम कार्यालय में जमा करवा दें। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें