फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी गिरदावरी करने पर दो पटवारी और बैंक मैनेजर पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार करके गिरदावरी करने व बैंक में मिलीभगत से लोन लेने के आरोप में थाना निगदू में बैंक प्रबंधक, वर्तमान पटवारी, रिटायर्ड पटवारी व अन्य दो के खिलाफ निगदू थाना में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। गांव हैबतपुर निवासी रेशम सिंह ने आरोप लगाया कि उनके दादा दारा सिंह के नाम गांव में 107 कनाल 18 मरले कृषि भूमि व 45 कनाल 17 मरले कृषि भूमि हैबतपुर गांव में भी है। जिसका हाईकोर्ट में मामला विचाराधीन है। मेरे दादा ने अपनी 107 कनाल 18 मरले कृषि भूमि को अपने बेटे चरण सिंह, पौत्र दिलबाग सिंह, सुखविंद्र सिंह व लखविंद्र सिंह के नाम 84 कनाल 9 मरले जमीन की डिग्री करवा दी थी। जिसमें प्रत्येक के हिस्से में 28 कनाल 3 मरले जमीन बंटवारे में आई थी। शेष 23 कनाल 9 मरले जमीन मेरे दादा दारा सिंह केनाम ही रह गई थी लेकिन दिलबाग सिंह ने 2007 में मौजूदा पटवारी जय सिंह से मिलीभगत कर हमारे हिस्से व कोर्ट में विचाराधीन जमीन के फर्जी दस्तोवज तैयार करवा गिरदावरी अपने नाम करवा ली। 2015 व 2016 में तत्कालीन हल्का पटवारी विपिन ने गांव के ही दिलबाग सिंह व गुलजार सिंह से मिलीभगत कर बिना नियम के सरकारी भूमि में से जो भूमि शिकायतकर्ता के हिस्से में आई थी उसकी भी गिरदावरी दिलबाग सिंह के नाम राजस्व रिकार्ड में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बदल दी। वहीं दिलबाग सिंह ने पंजाब नेशनल बैंक निगदू के बैंक मैनेजर से मिलीभगत कर गिरदावरी के आधार पर 18,50,000 रुपये का लोन लेकर अपने बेटे गुलजार सिंह को विदेश भेज दिया। पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर गिरदावरी व लोन करने पर थाना निगदू में पंजाब नेशनल बैंक शाखा निगदू के प्रबंधक, रिटायर्ड पटवारी जय सिंह, तत्कालीन हल्का पटवारी विपिन व दिलबाग सिंह और गुलजार सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें