फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 हजार का इनामी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
सीआईए-2 इंचार्ज निरीक्षक सुरेंद्र सिद्धू की टीम ने सोमवार को धोखाधड़ी के मामलों में वांछित 25 हजार रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी धीरज मिड्डा सेक्टर-8 करनाल, हाल राजेंद्र नगर साहिबाबाद, गाजियाबाद में रह रहा था। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ दूसरे लोगों को बेचे हुई प्लॉट व मकान को फर्जी तरीके से दोबारा अन्य लोगों को बेचकर उनके साथ ठगी करता था। आरोपी जिला करनाल में धोखाधड़ी की ऐसी चार वारदातें व जिला पानीपत के समालखा में एक वारदात को अंजाम दे चुका है। 2016 के तीन मामलों व 2016 के ही पानीपत के एक मामले में आरोपी गिरफ्तार हो चुका था। आरोपी इन मामलों में जमानत पर था और न्यायालय में पेशी पर न जाकर बेल जंपर चल रहा था और करनाल के 2019 के एक मामले में अभी तक गिरफ्तार नहीं हुआ था। आरोपी पर हरियाणा पुलिस ने 6 अप्रैल 2021 को 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन

इन मामलों में फरार चल रहा था आरोपी
आरोपी के खिलाफ 11 नवंबर 2019 में सिविल लाइन थाने में धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज है। यह शिकायत पुनीत गुप्ता निवासी जुंडला गेट करनाल व राके श कुमार निवासी गांव बसताड़ा जिला करनाल ने दी थी। आरोप थे कि धीरज मिड्डा ने साथियों के साथ मिलकर किसी अन्य व्यक्ति को पहले से बेचे मकान को शिकायतकर्ता को धोखाधडी़ से बेचने की नियत से इकरारनामा करवा 10 लाख रुपये ठगे। आरोपियों द्वारा बीच में 30 लाख रुपये की मांग की गई। जिससे फर्जीवाडे़ का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें